Home छत्तीसगढ़ जन न्याय पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,...

जन न्याय पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, गरियाबंद में हुआ जोरदार स्वागत

0

 

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :  कांग्रेस की जन न्याय पदयात्रा में शामिल होने के लिए जैसे ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज गरियाबंद पहुंचे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के लिए काली मंदिर चौक और तिरंगा चौक पर भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। पहली बार गरियाबंद पहुंचे दीपक बैज के आगमन पर कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा गया। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष काली मंदिर के पास पहुँचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया और “दीपक बैज जिंदाबाद” के नारों से माहौल को जोश से भर दिया।इस दौरान कांग्रेसियों में जबरदस्त जोश और उल्लास देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के स्वागत के लिए कांग्रेसजन सुबह से ही जुटने लगे थे। सुबह से ही काली मंदिर और तिरंगा चौक के पास सैकड़ों कार्यकर्ता फूल-मालाएं लेकर खड़े नजर आए। जैसे ही दीपक बैज वहां पहुँचे, दीपक बैज जिंदाबाद”, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। गाड़ी से उतरते ही कांग्रेसियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित सैकडो कांग्रेसियों ने दीपक बैज को अपनी-अपनी ओर से माला पहनाई और यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।

“गरियाबंद की ज़मीन हमेशा संघर्ष की रही है- बैज

इस दौरान दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, यह पदयात्रा प्रदेश की जनता के न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए है। यहाँ के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और प्रतिबद्धता देखकर मेरा हौसला और बढ़ता है। जन न्याय यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ को बुलंद करना है। भाजपा ने जनता को ठगा है, और अब हम हर गांव, हर गली में जाकर सच्चाई बताएँगे। गरियाबंद की जनता ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है, और इस बार भी बदलाव की लहर यहीं से उठेगी।”भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह संघर्ष का बिगुल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी और युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस जन न्याय पदयात्रा की शुरुआत आज बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर मुख्यालय से होगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ही इसका शुभारंभ करेंगे। यह पदयात्रा अलग-अलग पड़ावों से होती हुई रायपुर के राजभवन तक पहुंचेगी। इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, विधायक, कार्यकर्ता और आम जनता शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम को लेकर शहर कांग्रेस ने पहले से व्यापक तैयारियां कर रखी थीं। पोस्टर-बैनर, स्वागत द्वार, और प्रचार-प्रसार की व्यवस्थाएं की गई थीं, जो यह दर्शा रही थीं कि कार्यकर्ताओं में प्रदेश नेतृत्व को लेकर कितना उत्साह और विश्वास है।

यह दौरा कांग्रेस के लिए राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है, खासकर गरियाबंद जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों को धार देने के लिहाज से।

ये रहे उपस्थित प्रेम सोनवानी सन्नी मेमन छगन यादव राजेश साहू चंद्रभूषण चौहान मुकेश पांडेय निरंजन प्रधान नरेंद्र सिन्हा योगेश बघेल अशोक जगत जुनैद ख़ान संजय नायक मुकेश भोई प्रहलाद यादव दीपक निषाद अनीश मेमन घनश्याम ओगरे पंकज सिन्हा अजय यादव मेहुल पवार पिंटू यादव सुनील सेंद्रे चंदन भारद्वाज चीकू सिन्हा अमान ख़ान तरुण यादव निक्की यादव बसंत यादव दीपेश यादव केदार यादव प्रेम यादव मुकेश यादव देवेंद्र यादव शिवम यादव टांकू राम गेंदलाल नंचू सिन्हा भूपेंद कुमार सोनू जय यादव शंकर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here