Home व्यापार कच्चे तेल की कीमतों में आएगी गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

कच्चे तेल की कीमतों में आएगी गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

0

17 जुलाई 2025:- जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हो सकती हैं, इसके बारे में पेट्रालियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिए हैं. उन्होंने गुरुवार को कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतें अगले दो से तीन महीने तक मौजूदा स्तर पर बनी रहती हैं तो भारत के पास पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की गुंजाइश है. उन्होंने कहा कि भारत अलग-अलग देशों से कच्चा तेल मंगाने की कोशिश कर रहा है.

40 देशों से भारत खरीदता है कच्चा तेल:- पुरी ने बताया कि भारत ने कच्चे तेल के आयात का नेटवर्क पहले के मुकाबले बड़ा कर लिया है. भारत अब 27 की जगह 40 देशों से तेल मंगाता है. तेल मार्केट में 16% की ग्रोथ भारत से आई है और कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि ये 25% तक जा सकती है.

रूस से अगर सप्लाई बंद हुई तो सबको होगी परेशानी:- रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका द्वारा सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की धमकी पर पुरी ने कहा, रूस दुनिया के कुल तेल उत्पादन का 10% हिस्सा देता है. हमारे आंकड़े बताते हैं कि अगर रूस बाहर होता तो तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल तक चली जाती. तुर्की, चीन, ब्राज़ील और यहां तक कि यूरोपियन यूनियन ने भी रूस से तेल और गैस खरीदी है. पिछले हफ्ते मंत्री ने कहा था कि रूस से लगातार कच्चा तेल खरीदने से ग्लोबल एनर्जी कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिली है, नहीं तो रूस से तेल आयात बंद होने पर कच्चे तेल की कीमत 120-130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाती.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here