Home आस्था जुलाई में इस दिन पड़ेगी नाग पंचमी.. जानें किस विधि से करें...

जुलाई में इस दिन पड़ेगी नाग पंचमी.. जानें किस विधि से करें इस दिन पूजा-अर्चना…

0

हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व है. सावन माह में पड़ने वाले त्योहार और पर्व में नाग पंचमी एक महत्वपूर्ण पर्व है. सावन माह में पड़ने वाली नाग पंचमी हरियाली तीज के दो दिन के बाद आती है. सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है. साल 2025 में नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई, 2025 मंगलवार के दिन पड़ रहा है.हर साल नाग पंचमी जुलाई या अगस्त के महीने में आती है. इस शुभ अवसर पर नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाती है और उनको दूध अर्पित किया जाता है. साथ ही इस दिन स्त्रियां अपनी भाई और परिवार की रक्षा के लिए व्रत करती हैं और पूजा-पाठ करती हैं.

नाग पंचमी 2025 तिथि

1. पंचमी तिथि की शुरूआत 29 जुलाई, 2025 को सुबह 5:24 मिनट पर होगी.

2. पंचमी तिथि समाप्त 29 जुलाई, 2025 को रात 12.46 मिनट पर होगी.

3. इसीलिए नाग पंचमी 29 जुलाई को मनाई जाएगी.

नाग पंचमी 2025 पूजन विधि

1. नाग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लें और साफ वस्त्र धारण करें.

2. इस दिन घर के मुख्य द्वार पर गोबर की आकृति का नाग बनाएं

3. नाग देवता को जल, दूध, दही, पंचामृत आदि से स्नान कराएं.

4. नाग देवता को वस्त्र, चंदन, अक्षत, कुशा, दूर्वा, फूल, और आभूषण आदि अर्पित करें.

5. धूप, दीप जलाएं और फल, मिठाई, आदि का भोग लगाएं.

6.नाग पंचमी की कथा सुनें और नाग देवता की आरती करें.

नाग पंचमी पूजा मंत्र:- सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले। ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥ ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः। ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here