Home व्यापार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, आज से लागू होगी...

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, आज से लागू होगी नई दरें…

0

एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लोगों की सुविधा को ध्यान रखते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडरों के दाम एक बार फिर कटौती की है. इस बार कीमतें 51 रुपए तक कम कर दी गई हैं. हालांकि यह कटौती सिर्फ 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडरों में ही की गई है.इस बदलाव के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के कीमत 1580 रुपए हो जाएगी. अभी तक दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपए है. नई कीमतें आज यानी 1 सितंबर से लागू हो जाएंगी.

LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव:- दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत आज से 51.50 रुपए कम कर दी गई है. दिल्ली में, 1 सितंबर (आज) से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रिटेल बिक्री कीमत 1580 रुपए होगी. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इस साल लगातार घटाए गए दाम:- मार्च महीने को छोड़ दें तो 1 जनवरी 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार कटौती की जा रही है. 1 जनवरी को इसमें 14.50 रुपए की कटौती की गई थी. इसके बाद फरवरी में 7 रुपए की कटौती हुई थी.

मार्च में बढ़ी थी कीमतें:- हालांकि 1 मार्च को कीमतों में 6 रुपए की बढ़ोतरी भी की गई थी. जिसके बाद 1 अप्रैल को बड़ी कटौती करते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत 41 रुपए घटा दी गई थी. इसके बाद 1 मई को 14 रुपए और 1 जून को 24 रुपए की कटौती की गई. 1 जुलाई को कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में 58.50 रुपए की बड़ी कटौती की गई थी. इसके बाद 1 अगस्त को 33.50 रुपए की फिर कटौती की गई. अब कीमतें एक बार फिर घटा दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here