Home स्वास्थ्य छोटे से दाने में छिपे हैं सेहत के बड़े राज, इलायची के...

छोटे से दाने में छिपे हैं सेहत के बड़े राज, इलायची के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान…

0

जब भी घर पर मिठाई बनती है तो उसमें स्वाद और खुशबू के लिए इलायची का इस्तेमाल जरूर होता है. हरी इलायची जिसे छोटी इलायची भी कहा जाता है, इसे भारतीय रसोई का अहम हिस्सा माना जाता है. इसे खाना में डालने से सिर्फ खाने का जायका नहीं बढ़ता बल्कि इसकी खुशबू से पूरा घर महक उठता है. स्वाद के साथ साथ इलायची खाने के कई सारे हेल्थ बेनेफिट्स भी है. दरअसल इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं,

इलायची खाने के फायदे

बेहतर डाइजेशन:- इलायची में इलायची में विटामिन C,मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे पेट के स्वास्थय के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, जिससे ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

मुंह की बदबू दूर करे:- इलायची को कच्चा खाने से भी बहुत फायदे मिलते हैं. इसे नैचुरल माउथ फ्रेशनर के नाम से भी जाना जाता है. अक्सर जब लोग प्याज या मूली खाए तो मुंह से बांस आने लगती है, ऐसे में इलायची खाने से मुंह का सफाया भी हो जाता और अच्छी खुशबू आती है. इसे खाने से दांतों के बीच पनप रहे बैक्टिरिया का भी साफ हो जाते हैं.

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद:- इलायची में एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं जिसकी वजह से सर्दी जुकाम में इलायची वाला चाय पीया जाता है. इसे पीने से सर्दी जुकाम और गले की खराश से जल्द छुटकारा पा सकते हैं.

ग्लोइंग स्किन:- इलायची में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा की अंदर से सफाई करने में मददगार होता है. ये हमारी त्वचा को दाग-धब्बों और झूर्रियों से बचाए रखता है. इसे रोजना खाने से चेहरे का निखार बरकरार रहता है. इसके पाउडर को दूध में मिलाकर फेस पैक लगाने से चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है.

स्ट्रेस कम करने में मददगार:- इलायची खाने से मानसिक तनाव और चिंता से राहत मिलती है. इलायची दिमाग को शांत और स्थिर करने का काम करता है. स्ट्रेस के दौरान एक कप इलायची वाली चाय दिल को सुकून पहुंचाता है और दिमाग को शांत रखने में मदद करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here