छुरिया : नगर पंचायत छुरिया में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 31 जनवरी 2026 से होगा, जो 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। आयोजन को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजक समिति द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों की टीमों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 3500 रुपये निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये, उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार 25,000 रुपये, जबकि मैन ऑफ द सीरीज को 5,500 रुपये नकद प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को विनर कप व ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।
आयोजक समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी व पंजीयन के लिए 7240844733, 9575939800, 6266785191, 7748996486 पर संपर्क किया जा सकता है।



