Home मनोरंजन फरवरी के पहले हफ्ते होगा महा मनोरंजन, थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक...

फरवरी के पहले हफ्ते होगा महा मनोरंजन, थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक रिलीज होंगे ये नए थ्रिलर

0

नई दिल्ली : नए सप्ताह की शुरुआत पर हर किसी को अपकमिंग रिलीज लिस्ट का इंतजार रहता है। इस आधार पर हम आपके लिए फरवरी के पहले वीक में सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक रिलीज होने वाले लेटेस्ट थ्रिलर की फुल लिस्ट लेकर आए हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज होंगी, जिन्हें 2 से लेकर 8 फरवरी के बीच रिलीज किया जाएगा।

डेथ व्हिस्परर 3 
थाई फिल्म डेथ व्हिस्परर फ्रेंचाइजी को इंडियन ऑडियंस भी काफी पसंद करती है। अलौलिक घटना पर आधारित इस हॉरर मूवी की तीसरी किस्त डेथ व्हिस्परर 3 सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब 4 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

द लिंकन लॉयर सीजन 4 

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की मशहूर कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज द लिंकन लॉयर का चौथा सीजन भी इस वीक रिलीज होने जा रहा है। 5 फरवरी से आपको द लिंकन लॉयर 4 नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगा।

द राजा साहब साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साहब सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब इस मूवी को ओटीटी पर पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि 6 फरवरी से द राजा साहब को फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर हिंदी में ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है तो इसे अब ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं।

वध 2 बॉलीवुड फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा और अभिनेत्री नीना गुप्ता की लोकप्रिय क्राइम थ्रिलर फिल्म वध का पार्ट 2 आ रहा है। जिसे इस हफ्ते की 6 तारीख दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

किस किसको प्यार करूं 2 कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 अब ओटीटी पर ऑडियंस को एंटरटेन करने आ रही है। अगर अभी तक आपने किस किसको प्यार करूं 2 को नहीं देखा है तो 6 फरवरी से आपको ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने के लिए मिल जाएगी।

पराशक्ति पॉलिटिकल ड्रामा पराशक्ति ने बड़े पर्दे पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। साउथ फिल्म अभिनेता शिवकार्तिकेयन स्टारर ये मूवी अब ओटीटी पर एंट्री मारने के लिए कमर कस चुकी हैं। इस सप्ताह 7 फरवरी को पराशक्ति ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here