Home छत्तीसगढ़ वार्ड क्रमांक 2 के निवासियों की समस्या पर त्वरित कार्रवाई,पालिका अध्यक्ष रूबी...

वार्ड क्रमांक 2 के निवासियों की समस्या पर त्वरित कार्रवाई,पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने दिया मार्च तक सड़क-नाली निर्माण पूरा करने का आश्वासन

0

एस.एच. अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा: किरंदुल नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र के निवासियों ने सड़क-नाली की समस्या को लेकर पालिका पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। निवासियों ने पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह और मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र के समक्ष आवेदन किया।निवासियों ने बताया कि वार्ड में उचित सड़क और नाली निर्माण न होने के कारण बारिश के दिनों मे आवागमन में कठिनाई होती है और लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दे आवेदन प्राप्त होते ही अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और निवासियों को आश्वस्त किया कि सड़क एवं नाली निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मार्च तक वार्ड में सड़क और नाली का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को स्थायी राहत मिल सकेगी।इसके अलावा, वर्तमान परेशानियों को देखते हुए तत्काल जेसीबी मशीन से सफाई करवाकर मार्ग को चलने लायक बनाने के निर्देश दिए गए हैं।कार्यवाही से संतुष्ट होकर वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद सहित स्थानीय निवासियों ने पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया और उनकी त्वरित एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here