Home क्रिकेट ENG vs PAK: पाकिस्तान को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल...

ENG vs PAK: पाकिस्तान को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, कप्तान हैरी ब्रूक ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

0

ENG vs PAK: इंग्लैंड ने सुपर-8 में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.

वहीं इंग्लैंड ने लगातार 5वीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. पाकिस्तान के दिए 165 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 8 विकेट गंवाकर हासिल किया 4 अंक के साथ सेमीफाइनल में एंट्री मारी.

अफरीदी ने इंग्लैंड को दिए थे शुरुआती 3 झटके

पाकिस्तान के दिए 165 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पारी की पहली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी ने फिल साल्ट को आउट किया. इसके बाद तीसरे ओवर में शाहीन अफरीदी ने जोस बटलर को 2 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. फिर 35 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को जैकब बेथेल के रूप में तीसरा झटका लगा. जैकब बेथेल सिर्फ को 8 रन के निजी स्कोर पर शाहीन शाह अपरीदी ने पवेलियन भेजा. टॉम बैंटन भी 2 रन बनाकर उस्मान तारिक का शिकार बने.

कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक लगाकर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाया

इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक सैम करन ने पांचवे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को मुश्किल से निकाला. सैम करन फिर 15 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन हैरी ब्रूक आखिरी तक इंग्लैंड के लिए वन मैन आर्मी बने रहे शतक लगाकार टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया. हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौका 4 छक्का शामिल रहा. इसके अलावा विस जैक्स ने 28 रनों का योगदान दिया. वहीं जोफ्रा आर्चर ने 4 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने बनाए 63 रन

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 164 रन बनाए. टीम के लिए ओपनर साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके 2 छक्के लगाए. वहीं बाबर आजम फखर ज़मान ने 25-25 रन बनाए. जबकि शादाब खान 23 रन बनाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here