
नई दिल्ली: ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल के युद्ध ने पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति को गहरा झटका दे दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से दुनिया में तेल और गैस सप्लाई का बड़ा हिस्सा रुक गया है।
इस वजह से क्रूड ऑयल की कीमतें 60 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि एशिया के कम से कम 9 देश अब गहरे ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं। यहां के सरकारें सख्त कदम उठा रही हैं ताकि ईंधन बचाया जा सके और अर्थव्यवस्था को बचाया जा सके।
इस संकट का असर बांग्लादेश, पाकिस्तान, थाईलैंड, चीन, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, जापान और भारत जैसे एशियाई देशों पर हुआ है। हर देश ने अपनी स्थिति के हिसाब से अलग-अलग उपाय किए हैं, लेकिन मकसद एक ही है ऊर्जा की बचत और सप्लाई बनाए रखना।
देश में तेल और गैस की कमी के डर से लोग पहले से ही पैनिक में थे। कई जगहों पर ईंधन की जमाखोरी शुरू हो गई थी। सरकार ने रोजाना ईंधन बिक्री पर लिमिट लगा दी है। गैस की कमी से कई फर्टिलाइजर फैक्टरियां बंद हो गई हैं। सरकार कह रही है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ी तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
सरकारी दफ्तर अब हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे। आधे कर्मचारी घर से काम करेंगे। स्कूल दो हफ्ते के लिए बंद रहेंगे। सरकारी वाहनों को 50% कम ईंधन मिलेगा और 60% वाहन इस्तेमाल नहीं होंगे। सभी विभागों पर 20% खर्च कटौती का आदेश है। शरीफ ने कहा कि अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष की वजह से तेल 100 डॉलर से ऊपर पहुंच गया है।
थाईलैंड में लिफ्ट की जगह सीढ़ियां, वर्क फ्रॉम होमथाईलैंड में प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने सरकारी कर्मचारियों को ऊर्जा बचाने के कई निर्देश दिए हैं। सरकारी दफ्तरों में लिफ्ट इस्तेमाल पर रोक है। कर्मचारियों को सीढ़ियां चढ़ने को कहा गया है। ज्यादातर कर्मचारी अब घर से काम करेंगे। जनता से सीधे जुड़े अधिकारी इस नियम से छूट पाएंगे।
विदेश यात्राएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। एयर कंडीशनर का तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस रखने का आदेश है। कर्मचारियों को सूट-टाई की जगह शॉर्ट-स्लीव शर्ट पहनने की सलाह दी गई है। एनर्जी मिनिस्टर के मुताबिक देश के पास अभी 95 दिन का ऊर्जा स्टॉक बचा है। सरकार अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से अतिरिक्त LNG खरीदने की कोशिश कर रही है। अगर संकट बढ़ा तो दुकानों के एड बोर्ड की लाइट कम करना और पेट्रोल पंप रात 10 बजे बंद करना जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।

भारत के कई राज्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंदभारत में LPG की कमी हो गई है। कई राज्यों जैसे दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कमर्शियल गैस सप्लाई रोक दी गई है। इससे रेस्टोरेंट और होटल बंद होने की कगार पर हैं। सरकार ने ऑयल रिफाइनरी को घरेलू इस्तेमाल के लिए LPG उत्पादन बढ़ाने को कहा है।
इसमें डीजल में 50% पाम ऑयल आधारित बायोडीजल मिलाया जाएगा। इससे आयातित तेल पर निर्भरता कम होगी। सरकार का मानना है कि वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने से ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और ग्लोबल संकट का असर कम होगा।
वियतनाम में घर से काम करने की अपीलवियतनाम सरकार ने कंपनियों से कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा देने की अपील की है। इससे आने-जाने में ईंधन की बचत होगी। इंडस्ट्री एंड ट्रेड मिनिस्ट्री ने कहा कि ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अनिश्चितता बढ़ रही है। इसलिए ईंधन सप्लाई बनाए रखने और खपत कम करने दोनों जरूरी हैं। कुछ ईंधन आयात पर टैरिफ हटा दिए गए हैं ताकि घरेलू बाजार में ईंधन की कमी न हो।



