Home छत्तीसगढ़ खरोरा में कानून का कड़ा पहरा: टीआई कृष्ण कुशवाहा की सख्ती से...

खरोरा में कानून का कड़ा पहरा: टीआई कृष्ण कुशवाहा की सख्ती से शराबियों-जुआरियों में हड़कंप

0
अगर आप भी गली मोहल्ले या रोड के किनारे शराब पीते है तो हो जाए सावधान , वरना जाना पड जाएगा जेल

 

खरोरा: नगर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई से कानून व्यवस्था मजबूत होती दिखाई दे रही है। थाना प्रभारी कृष्ण कुशवाहा के नेतृत्व में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान ने शराबियों और जुआरियों में खौफ पैदा कर दिया है। लगातार हो रही कार्रवाई से नगर में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार टीआई कृष्ण कुशवाहा स्वयं पुलिस टीम के साथ देर रात तक बाइक पर गश्त करते हुए शहर की गलियों, मोहल्लों, चौक-चौराहों और ढाबों पर अचानक चेकिंग कर रहे हैं। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में कई लोगों को पकड़कर गिरफ्तार किया गया है और उन्हें जेल भी भेजा गया है।

कार नहीं, अब बाइक पर गश्त-
पहले पुलिस पेट्रोलिंग कार से गश्त करती थी, जिसे देखकर कई शराबी और असामाजिक तत्व पहले ही भाग जाया करते थे। ऐसे में उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता था। इस स्थिति को देखते हुए टीआई कृष्ण कुशवाहा ने नई रणनीति अपनाते हुए स्वयं बाइक पर गश्त शुरू की है। बाइक से अचानक पहुंचकर पुलिस टीम आसानी से असामाजिक तत्वों को पकड़ रही है।

नगरवासीयो में चेहरो पर खुसी , बढ़ी विश्वास भावना 
लगातार हो रही कार्रवाई से नगर खरोरा में कानून व्यवस्था मजबूत होती दिखाई दे रही है। आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और लोग खुलकर पुलिस की इस मुहिम की सराहना कर रहे हैं। नगरवासियों का कहना है कि टीआई कृष्ण कुशवाहा की सख्ती के कारण अब सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और जुआ खेलने की घटनाओं में कमी आई है।
पुलिस का कहना है कि नगर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here