नई दिल्ली : चीन की स्मार्टफोन कंपनी Poco ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने अपनी C-सीरीज के तहत पेश किया है। ये नया स्मार्टफोन Poco C85x 5G के नाम से पेश किया गया है। जल्द ही इस फोन की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
इस नए वाले Poco C85x 5G में 6,300mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। साथ ही डिवाइस 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जो इस प्राइस पर काफी शानदार लग रहा है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 6.9-इंच का एडैप्टिवसिंक डिस्प्ले है। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं…
Poco C85x 5G की कीमत और उपलब्धताकीमत की बात करें तो Poco C85x 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है, जहां आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। जबकि फोन के टॉप 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। डिवाइस की पहली सेल 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। डिवाइस को आप ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर में खरीद पाएंगे।
फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा कोर Unisoc T8300 चिपसेट मिल रहा है, जो 2.2GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर कर रहा है। डिवाइस में Mali G57 GPU, 4GB LPDDR4x RAM के साथ 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। फोन में लेटेस्ट Android 16-बेस्ड HyperOS 3 है।



