Home छत्तीसगढ़ भारतीय सेना में अग्निवीर बनने निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

0

कोरिया : देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 के तहत ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जा चुका है। भर्ती के अन्तर्गत आयोजित होने वाली ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) माह जून-2026 में संभावित है। युवाओं को परीक्षा के लिये बेहतर रूप से तैयार करने के उद्देश्य से संचालनालय रोजागर एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बैकुण्ठपुर द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 04 मई से 04 जून 2026 तक संचालित होगा।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंजीकत अभ्यार्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन प्रदान करना है जिससे वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी रोजगार रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर आवेदन छत्तीसगढ़ रोजागर विभाग को प्रेषित कर सकते हैं अथवा जिला रोजागर कार्यालय बैकुण्ठपुर में संपर्क कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने आवेदकों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here