Home छत्तीसगढ़ झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मनेन्द्रगढ़ के ग्राम भौता...

झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मनेन्द्रगढ़ के ग्राम भौता में उपयोग की गई दवा व इंजेक्शन जप्त

0

​एमसीबी: जिले में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने वाले और मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। शनिवार को विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम भौता में एक झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की गई। ​शिकायत के बाद टीम गठित ​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे को लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि ग्राम भौता में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। ​मौके पर हुई छापामार कार्रवाई ​गठित टीम ने आज ग्राम भौता में दबिश दी। टीम द्वारा औचक निरीक्षण करने पर संचालक के पास डॉक्टरी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या डिग्री उपलब्ध नहीं थी।

​जांच टीम में मुख्य रूप से शामिल थे ​डॉ. वसिक असदक चिकित्सा अधिकारी, ​सुलेमान खान बीपीएम, विकास लकड़ा (औषधि निरीक्षक)​संजय राम डी.ओ., ​कृष्णा सीएचओ ​काफी मात्रा में उपयोग की गयी दवाइयां और इंजेक्शन जप्त ​कार्यवाही के दौरान पाया गया कि झोलाछाप डॉक्टर को पहले ही कार्यवाही कि भनक लग चुकी थी, जिससे जरुरी दवाइयां एवं उपकरण को हटा दिया गया था, अन्य प्राप्त सामग्री का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंचनामा तैयार कर सभी सामग्रियों को जप्त कर लिया है। ​आगे की कार्यवाही जारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे फर्जी डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र के अन्य अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग द्वारा आगे की कानूनी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here