Home छत्तीसगढ़ डीजल की किल्लत से धान कटाई प्रभावित: महेंद्र साहू

डीजल की किल्लत से धान कटाई प्रभावित: महेंद्र साहू

0

महेंद्र साहू ने कहा किसानों के सामने गंभीर संकट

महासमुंद: जनपद पंचायत के सभापति महेंद्र सुखदेव साहू ने जिले में डीजल की भारी किल्लत को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय धान कटाई जारी है, पर डीजल की कमी के कारण हार्वेस्टर मशीनें खड़े होने की स्थिति में पहुंच गई हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री साहू ने कहा कि किसानों ने मेहनत और उम्मीद के साथ अपनी फसल तैयार की है, लेकिन समय पर कटाई नहीं होने से फसल खराब होने का खतरा बढ़ता जा रहा है।

डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण हार्वेस्टर संचालक भी असमंजस की स्थिति में हैं और कई गांवों में कटाई कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से मांग की है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि धान कटाई कार्य सुचारू रूप से जारी रह सके। साथ ही पेट्रोल पंपों पर डीजल वितरण व्यवस्था को भी व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की आवश्यकता बताई। महेंद्र सुखदेव साहू ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here