Cannes Film Festival में इस साल कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने ग्लैमरस लुक से सुर्खियां बटोरी हैं। आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी और हुमा कुरैशी जैसी अभिनेत्रियों ने साड़ी में रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि इस बीच उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
उर्वशी रौतेला ने कान फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन बॉर्डर वाली आइवरी साड़ी और गोल्डन ब्लाउज पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री ली। उन्होंने अपने लुक को एक यूनिक फ्लावर-वेस शेप बैग के साथ पूरा किया। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह अंदाज सुपरमॉडल जीजी हदीद के 2023 वाले चर्चित लुक की याद दिला गया।
दरअसल, जीजी हदीद ने 2023 में NMACC Launch Event के दौरान डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई यही चिकनकारी साड़ी पहनी थी। उस समय उनका लुक काफी वायरल हुआ था।
उर्वशी का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तुलना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे “सस्ती कॉपी” बताया, जबकि फैशन वॉचडॉग अकाउंट “डाइट सब्या” ने भी दोनों लुक्स की तुलना करते हुए उर्वशी के अंदाज पर कटाक्ष किया।
बता दें कि जीजी हदीद की इस साड़ी को लखनऊ की चिकनकारी कला से तैयार किया गया था और डिजाइनर्स के अनुसार इसे बनाने में करीब एक साल का समय लगा था।



