Home क्रिकेट विराट कोहली ने 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया...

विराट कोहली ने 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया IPL में ये कारनामा, पीछे छूटे सचिन और डु प्लेसिस

0

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 61वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें टॉस हारने के बाद पहले आरसीबी पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में विराट कोहली ने जैसे ही अपनी पारी का 16वां रन पूरा किया उसी के साथ वह इस आईपीएल सीजन में 500 रनों का आंकड़ा भी पूरा करने में कामयाब हो गए। विराट कोहली जो आईपीएल इतिहास में अभी भी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं उन्होंने इसी के साथ एक और बड़ा कारनामा किया है जिसमें वह महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के अलावा फाफ डु प्लेसिस को भी पीछे छोड़ने में कामयाब हो गए। कोहली इस मैच में 58 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।

कोहली ने 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कारनामा

विराट कोहली लगातार जिस तरह से मैदान पर अपने बल्ले का कमाल दिखा रहे हैं उससे उन्होंने उम्र को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल इतिहास में अब विराट कोहली 35 या उससे अधिक की उम्र में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें कोहली ने तीन बार ये कारनामा करने के साथ सचिन तेंदुलकर और फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ दिया है। सचिन और डु प्लेसिस ने 2-2 बार ये कारनामा किया था। कोहली ने साल 2024 के आईपीएल सीजन में जहां 741 रन बनाए थे तो वहीं साल 2025 के आईपीएल सीजन में कोहली के बल्ले से 657 रन देखने को मिले थी। अब आईपीएल 2026 में विराट कोहली अब तक 13 मैचों की 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 54.2 के औसत से 542 रन बना चुके हैं और उसमें उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय और 2 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

विराट कोहली ने की एलेक्स की बराबरी

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल और वेंकटेश अय्यर के साथ दूसरे और तीसरे विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की साझेदारी की। इसी के साथ पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब विराट कोहली सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रनों की साझेदारी का हिस्सा रहने के मामले में एलेक्स हेल्स के बराबर पहुंच गए हैं, जिसमें दोनों के नाम 210-210 फिफ्टी प्लस रनों की साझेदारियां इस मामले में दर्ज हैं।

आईपीएल में 9वीं बार एक सीजन में बनाए 500 से अधिक रन

आईपीएल के इतिहास में अब तक एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 500 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले से ही नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज थे, जिसमें उन्होंने अब ये 9वीं बार कारनामा किया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर संयुक्त रूप से केएल राहुल और डेविड वॉर्नर का नाम है जो 7-7 बार आईपीएल में एक सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर 5 बार ये कारनामा करने वाले शिखर धवन का नाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here