Home छत्तीसगढ़ रायपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, चाकू लेकर लोगों को धमका रहा युवक...

रायपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, चाकू लेकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

0

रायपुर  : रायपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आमानाका पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आज दोपहर गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छठ तालाब के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लहराकर आम जनता को डरा-धमका रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना पर सउनि श्याम ठावरे, आरक्षक दीपक पाण्डेय और आरक्षक आशीष शुक्ला की टीम ने गवाहों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी फैजल अहमद अंसारी को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी के पास से एक धारदार स्टील का चाकू जप्त किया गया। चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (जोन पश्चिम) श्री संदीप पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में की गई। आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना आमानाका, जिला रायपुर (छ.ग.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here