Home छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण पर प्रशासन का एक्शन, निर्माणाधीन भवन किए...

राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण पर प्रशासन का एक्शन, निर्माणाधीन भवन किए गए ध्वस्त

0

रायपुर : राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे टीम प्रहरी अभियान के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-5 क्षेत्र अंतर्गत चंगोराभाठा स्थित पवार भवन के पीछे बिना अनुमति बनाए जा रहे चार निर्माणाधीन भवनों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान थ्रीडी मशीन की सहायता से भवनों में निर्मित दीवार, कॉलम, बीम, छज्जा एवं अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई।

नगर निगम जोन-5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह, नगर निवेश विभाग के कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके एवं उप अभियंता टिकेंद्र चंद्राकर की उपस्थिति में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

अनाधिकृत निर्माण हटाए गए

नगर निगम, नगर निवेश विभाग, उड़नदस्ता दल तथा यातायात पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चंगोराभाठा स्थित पवार भवन के पीछे निर्माणाधीन चार भवनों का निरीक्षण किया। जांच में निर्माण कार्य बिना अनुमति के पाया गया, जिसके बाद थ्रीडी मशीन की सहायता से दीवार, कॉलम, बीम, छज्जा और अन्य निर्माण कार्यों को हटाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here