Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: कांकेर जंगल में मिला IED, BSF और पुलिस की बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़: कांकेर जंगल में मिला IED, BSF और पुलिस की बड़ी सफलता

0

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्चिंग पर निकले जवानों ने ना सिर्फ 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी (IED) बरामद किया है, बल्कि उसे समय रहते नष्ट भी कर दिया।

सर्चिंग के दौरान मिला 5 किलो का कुकर बम

जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टेकमीटोला के जंगल और पहाड़ी इलाके में आज जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम के संयुक्त बल सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी मिला।

BDS की टीम ने मौके पर किया ब्लास्टआईईडी मिलने के तुरंत बाद जवानों ने इसकी सूचना बम निरोधक दस्ते (BDS) को दी। मौके पर पहुंची बीडीएस की टीम ने सूझबूझ और तकनीकी मदद से उस 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट कर नष्ट दिया।

सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारीकांकेर पुलिस का कहना है कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सतत कार्यवाही से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here