Home छत्तीसगढ़ ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाए शासकीय संस्थान

‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाए शासकीय संस्थान

0

सेवा संकल्प अभियान के तहत शाम 7 बजे जिला सहकारी बैंक बालोद में हुआ दीप प्रज्ज्वलन

अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू :सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय संस्थानों में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित की गई।अभियान के तहत जिले में 17 सितंबर को शाम 07 बजे निर्धारित स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जिले के सभी 144 सेवा सहकारी समितियों में शाम 7:00 बजे दीप प्रज्वलित किये गए।

जिला मुख्यालय स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा बालोद में 125 दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी सी आर रावटे, शाखा प्रबंधक आर के आलेंद्र, सहायक नोडल अधिकारी होमन्त पटेल,वरिष्ठ लिपिक आई एल बोर्झा ,सत्य प्रकाश ,अजय साहू, मोहन साहू, लीमेश देशमुख सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here