Home छत्तीसगढ़ 39 लाख की ठगी, मौदहापारा थाने में FIR दर्ज

39 लाख की ठगी, मौदहापारा थाने में FIR दर्ज

0

रायपुर: 39 लाख रूपए लेकर मशीन न बेचने वाले के खिलाफ पुलिस ने 420 दर्ज किया है। मौदहापारा पुलिस के अनुसार हुसैनी प्लाजा गुरूनानक चौक निवासी मोहम्मद शाहनवाज 29 ने कल शाम इमरान नवाब 42 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इमरान ने अपनी एचडीडी मशीन बेचने 23 जून 2021 को सौदा किया था। यह एक निर्माण मशीन है जो जमीन की सतह को खोदे बिना भूमिगत पाइप और केबल डालने का काम करती है।

इसके एवज में 3 अप्रैल 24 के बीच 39 लाख रुपए लिए। उसके बाद से इमरान ने शाहनवाज को न मशीन सौंपा न रकम लौटा रहा। एक साल तक इंतजार के बाद शाहनवाज ने कल शाम धारा 420,406,506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here