Home स्वास्थ्य सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर,क्या आप भी तरबूज...

सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर,क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये चीजें….

0

गर्मियों का मौसम आ चुका है और अब बाजार में सिर्फ आम ही नहीं, बल्कि तरबूज भी जगह-जगह पर दिखने लग गए हैं. गर्मियों के इन दिनों में तरबूज को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इसके सेवन से आपके शरीर को ठंडक मिलती है, डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम नहीं होती है और शरीर में फ्रेशनेस भी बनी रहती है. तरबूज में आपको भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन्स और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं, जिन्हें आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.अगर आप तरबूज के साथ इन चीजों का सेवन कर लेते हैं तो आपको गैस, अपच और पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

दूध के साथ कभी न खाएं तरबूज:- आपको कभी भी तरबूज और दूध को एक साथ नहीं खाना चाहिए. इन दोनों का ही कॉम्बिनेशन शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. तरबूज में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जबकि दूध को हैवी माना जाता है. जब आप इन दोनों ही चीजों का सेवन साथ में कर लेते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है. इन दोनों के सेवन से आपको गैस, पेट में तेज दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है. आपको कभी भी तरबूज खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए.

दही के साथ भी न करें सेवन:- कई लोगों की यह आदत होती है कि वे दही का सेवन फलों के साथ करते हैं. अगर आप भी इनमें से एक है तो आपको कभी भी दही का सेवन तरबूज के साथ नहीं करना चाहिए. अगर आप इन दोनों ही चीजों को साथ में खा लेते हैं तो आपको पेट में भारीपन का एहसास हो सकता है. इसके अलावा यह अपच और ठंडा-गर्म का भी असर सेहत पर दिखा सकता है. अगर आपकी डाइजेशन कमजोर है तो आपको भूलकर भी इनका सेवन साथ में नहीं करना चाहिए.

कोल्ड ड्रिंक्स के साथ न खाएं तरबूज:- तरबूज अपने आप में एक ठंडक देने वाला फल है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको इसे कभी भी इसे ठंडे जूस के साथ, कोल्ड ड्रिंक के साथ या फिर आइस्ड ड्रिंक्स के साथ नहीं खाना चाहिए. अगर आप इनका सेवन साथ में कर लेते हैं, तो आपके शरीर पर काफी ठंडा असर पड़ सकता है. इन चीजों का साथ में सेवन करने से आपको गला खराब होने, सर्दी-जुकाम और पेट दर्द जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here